Home News Point लद्दाख के उप राज्यपाल कविंद्र गुप्ता एवं 16 सांसदों ने अग्रवाल/ वैश्य समाज के रक्तवीरों का उत्साह बढ़ाया: सिंगला

लद्दाख के उप राज्यपाल कविंद्र गुप्ता एवं 16 सांसदों ने अग्रवाल/ वैश्य समाज के रक्तवीरों का उत्साह बढ़ाया: सिंगला

1 second read
0
0
46

 

डबवाली

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा नई दिल्ली के अशोका होटल में देश भर से पहुंचे अग्रवाल/वैश्य समाज के रक्तवीरों को सम्मानित करने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल के सानिध्य में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, गोआ, तमिलनाडु, उत्तराखंड, तेलंगाना, कर्नाटक एवं गुजरात से पहुंचे उन सभी रक्तवीरों जिसमें 100 से अधिक बार रक्तदान करने वाले 16 रक्तवीर एवं 50 से अधिक बार रक्तदान करने वाले 64 रक्तवीरों को मुख्य अतिथि लद्दाख के उप राज्यपाल कविंद्र गुप्ता द्वारा सम्मानित किया गया। संस्था द्वारा 100 से अधिक बार रक्तदान करने वालों को महा रक्तवीर एवं 50 से अधिक बार रक्तदान करने वालों को रक्तवीर अवार्ड प्रदान किया गया। उप राज्यपाल ने कहा कि यह पहला अवसर है कि इस संस्था द्वारा देश भर में रक्तदान अभियान चलाकर अपने नजदीकी ब्लड बैंकों में सैंकडों यूनिट ब्लड उपलब्ध करवाकर यह सिद्ध कर दिया कि अग्रवाल वैश्य समाज सेवा कार्य के सभी क्षेत्रों में अहम भूमिका अदा करने से कभी पीछे नहीं रहता। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं उनके सहयोगी पदाधिकारियों को इस सफल आयोजन पर बधाई देते हुए कहा कि इस संस्था की स्थापना स्व. रामदास अग्रवाल द्वारा जिन उद्देश्यों के लिए की गई थी, संस्था उन पर चलते हुए अपने कार्य को ग्रामीण आंचल तक पहुंचाने में सफलता प्राप्त कर रही है। उन्होंने अखिल भारतीय वैश्य अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक गुप्ता को अपना मित्र कहते हुए बताया कि यह संस्था और समाज के लोगों के बीच समन्वय बनाने का कार्य कर रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन पंजाब प्रदेश के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंगला ने बताया कि मानसा से संजीव सिंगला डिंपा द्वारा 140 बार एवं बठिंडा से मुकेश गोयल द्वारा 100 बार रक्तदान करने पर महा रक्तवीर अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया कि रक्तवीरों का उत्साह बढ़ाने के लिए राज्यसभा सांसद नरेश बांसल उत्तराखंड, राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल पंजाब, राज्यसभा सांसद धर्मिशला गुप्ता बिहार, राज्यसभा सांसद सुरजीत कुमार उड़ीसा, राज्यसभा सांसद रामेश्वर तेली आसाम, राज्यसभा सांसद नवीन जैन उत्तरप्रदेश, लोकसभा सांसद दामोदार अग्रवाल राजस्थान, लोकसभा सांसद सुधीर गुप्ता मध्य प्रदेश, लोकसभा सांसद संजय जयसवाल बिहार, लोकसभा सांसद अतुल गर्ग उत्तरप्रदेश, लोकसभा सांसद बृजमोहन गर्ग छत्तीसगढ़, लोकसभा सांसद सुदामा प्रसाद बिहार, लोकसभा सांसद मन्ना लाल रावत राजस्थान, मेरठ से पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल, गाजियाबाद से पूर्व राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल ने भी समारोह में अपने विचारों के माध्यम से संस्था के कार्यों की भरपूर प्रशंसा करते हुए सम्मान प्राप्त करने पहुंचे रक्तवीरों के लिए कहा कि आप द्वारा दिए जाने वाले रक्त से अनेक बुझ रही जिंदगियों को नया जीवन प्राप्त हो रहा है। इसलिए आप सभी पुण्य के भागीदार हैं। आप द्वारा किए जा रहे कार्यों से समाज के लोगों को भी प्रेरणा मिलती है। सभा के समापन पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

ਪੰਜਾਬੀ ਲੇਖਕ ਸਭਾ, ਸਿਰਸਾ ਵੱਲੋਂ 23 ਜਨਵਰੀ ਨੂੰ ਸਿਰਸਾ ਵਿਖੇ “ਪੁਸਤਕ ਚਰਚਾ ਅਤੇ ਨਾਰੀ ਕਵੀ ਦਰਬਾਰ” ਦਾ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ ਆਯੋਜਨ 

ਛਿੰਦਰ ਕੌਰ ਸਿਰਸਾ ਦੇ ਕਾਵਿ ਸੰਗ੍ਰਹਿ “ਯਾਰੜਿਆ” ‘ਤੇ ਹੋਵੇਗੀ ਚਰਚਾ ਡਾ. ਹਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰ…