– नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यो का फूल मालाएं पहनाकर अभिनंदन किया
डबवाली- अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की एक आवश्यक बैठक शाखा अध्यक्ष दिनेश गुप्ता की अध्यक्षता में चौटाला रोड पर स्थित एक निजी होटल के सभागार हाल में संपन्न हुई। जिसमें पंजाब राज्य के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंगला एवं राष्ट्रीय संरक्षक सदस्य शाम लाल जिंदल गंगा द्वारा स्थानीय शाखा के नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया गया। महाराजा श्री अग्रसेन जयंती समारोह आयोजित करने, शहर में पौधारोपण एवं अन्य सामाजिक कार्य किए जाने पर गहनता पूर्ण विचार किया गया। पंजाब राज्य के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंगला ने अग्रवाल वैश्य समाज के लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि महाराजा श्री अग्रसेन जयंती के पावन अवसर पर 22 सितंबर को सभी अपने निवास स्थान एवं व्यापारिक प्रतिष्ठान पर दीप माला कर जयंती पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाएं।
शाखा अध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने कहा कि इस संस्था में शामिल सभी सदस्यगण सामाजिक कार्यों के साथ-साथ आपस में एक परिवार की तरह एक दूसरे के दुख सुख में सहयोग करते हैं जोकि आज के समय में अति महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में संस्था द्वारा शहर में कई सामाजिक कार्यों के प्रकल्प लगाए जाएंगे। इस अवसर पर कृष्ण गर्ग बीकेओ, प्रो. विजय गर्ग, पवन तायल, चंदन सिंगला, पंकज गोयल, तरसेम गर्ग, मदन गर्ग महेंद्रा, सुधीर बांसल, नरेश बांसल, अमित सिंगला, अंकुर गर्ग, अजय गर्ग चिंटु, भीमसेन गर्ग, गौरव बांसल छोटू, संदीप गुप्ता गोरीवाला, जितेंद्र गुप्ता लवली, रूपिंद्र गोयल, अनिल गोयल, राकेश बांसल, सुरेंद्र जैन टिंकु उपस्थित थे।

