Home News Point रॉयल क्रिकेट अकादमी डबवाली की छात्रा स्वीटी सैन का राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में चयन।

रॉयल क्रिकेट अकादमी डबवाली की छात्रा स्वीटी सैन का राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में चयन।

0 second read
0
0
59

रॉयल क्रिकेट अकादमी के प्रबंधकों ने स्वीटी को इस सफलता पर बधाई दी और विश्वास जताया कि वह राज्य स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन कर सिरसा और मंडी डबवाली का नाम रोशन करेगी।

सिरसा: हरियाणा सरकार द्वारा आयोजित जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में खालसा स्कूल में स्थित रॉयल क्रिकेट अकादमी, मंडी डबवाली की छात्रा स्वीटी सैन पुत्री श्री राकेश कुमार ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सभी का ध्यान आकर्षित किया। अपने उम्दा खेल और कड़ी मेहनत के बल पर स्वीटी का चयन अंडर 19 राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए हुआ है। अकादमी के प्रशिक्षक श्री कुलदीप सिंह ने बताया कि स्वीटी ने निरंतर अभ्यास और अनुशासन के साथ खेल में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल छात्रा और उसके परिवार के लिए गर्व का क्षण है, बल्कि पूरी रॉयल क्रिकेट अकादमी के लिए भी प्रेरणा है।

रॉयल क्रिकेट अकादमी के प्रबंधकों ने स्वीटी को इस सफलता पर बधाई दी और विश्वास जताया कि वह राज्य स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन कर सिरसा और मंडी डबवाली का नाम रोशन करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा दूसरा विशाल निशुल्क आंखों की जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित – 250 मरीजों की हुई जांच, 50 तक मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित

  डबवाली शहर की सामाजिक संस्था अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा रविवार को कॉलोनी रोड स्थित…