Home News Point अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा 28 सितंबर को श्री वैष्णो माता मंदिर में करवाया जाएगा विशाल जागरण

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा 28 सितंबर को श्री वैष्णो माता मंदिर में करवाया जाएगा विशाल जागरण

2 second read
0
0
74

 

श्री अयोध्या धाम वाले शिवांगी भारद्वाज करेंगी मां भगवती का गुणगान

डबवाली

अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की एक आवश्यक बैठक शाखा अध्यक्ष दिनेश गुप्ता टिंकु की अध्यक्षता में किलियांवाली के एक निजी सभागार हाल में संपन्न हुई। जिसमें संस्था द्वारा नवरात्रों के पावन अवसर पर 28 सितंबर रात्रि को श्री वैष्णो माता मंदिर में आयोजित करवाए जा रहे जागरण के लिए किए जा रहे सभी प्रबंधक कार्यों पर गहनता पूर्ण विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर सुरेंद्र सिंगला, सौरभ गर्ग, मदन लाल गर्ग महेंद्रा, चंदन सिंगला ने उन द्वारा जागरण के लिए किए गए सभी कार्यों पर जानकारी दी गई। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यगण ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। यह जानकारी देते हुए संस्था के सचिव मदन लाल महेंद्रा ने बताया कि ललित बांसल एवं प्रवीण गर्ग को संस्था की सदस्यता ग्रहण करने पर उनका फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। संस्था के अध्यक्ष दिनेश गुप्ता टिंकु के सानिध्य में श्री वैष्णो माता मंदिर में पहुंचे सदस्यों ने विख्यात पुजारी केशव शर्मा से जागरण निमंत्रण के लिए पूजा उपरांत मा भगवती दरबार एवं श्री हनुमान जी के दरबार में निमंत्रण देकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि जागरण में श्री अयोध्या धाम वाले शिवांगी भारद्वाज मां भगवती का गुणगान करेंगी। जागरण का आयोजन यूट्यूब चैनल पर लाइव चलाया जाएगा। इस बैठक में शाम लाल जिंदल गंगा, गौरव बांसल छोटू, कुशल गार्गी, धीरज बांसल, नरेश बांसल, भीमसेन गर्ग, सतीश गर्ग, अंकुर गर्ग, अमित सिंगला, जितेंद्र गुप्ता लवली, कृष्ण गर्ग बीकेओ, अनिल गोयल, रूपिंद्र गोयल, राकेश बांसल एवं संजीव गर्ग उपस्थित थे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा दूसरा विशाल निशुल्क आंखों की जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित – 250 मरीजों की हुई जांच, 50 तक मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित

  डबवाली शहर की सामाजिक संस्था अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा रविवार को कॉलोनी रोड स्थित…