Home News Point आज भी समाज को मार्गदर्शन प्रदान करते हैं महाराजा अग्रसेन जी के आदर्श: राजेंद्र कुमार गर्ग

आज भी समाज को मार्गदर्शन प्रदान करते हैं महाराजा अग्रसेन जी के आदर्श: राजेंद्र कुमार गर्ग

3 second read
0
0
17

 

अग्रवाल सभा किलियांवाली ने धूमधाम से मनाई महाराजा अग्रसेन जयंती

डबवाली – अग्रवाल सभा किलियांवाली द्वारा बुधवार को श्री दुर्गा मंदिर प्रांगण में सूर्यवंशी भगवान महाराजा अग्रसेन जी का जन्मोत्सव धूमधाम एवं श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया।

सभा अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंगला ने इस अवसर पर समाज के इतिहास पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन केवल अग्रवाल समाज ही नहीं बल्कि संपूर्ण मानवता के लिए आदर्श रहे हैं। उनका जीवन सामाजिक सौहार्द, भाईचारे, न्याय और परोपकार की मिसाल रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि अखिल भारतीय सेवा संघ के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र कुमार गर्ग ने महाराजा अग्रसेन जी के चित्र के समक्ष ज्योति प्रज्वलित कर की। इसके बाद उन्होंने मां लक्ष्मी का पूजन कर समारोह का शुभारंभ किया। गर्ग ने अपने संबोधन में कहा कि महाराजा अग्रसेन के आदर्श आज भी समाज को मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। महाराजा अग्रसेन जी की ही प्रेरणा से अग्रवाल समाज ने ‘एक ईंट, एक रुपया’ की परंपरा को आगे बढ़ाया, जिसने समय-समय पर समाज की एकजुटता को मजबूती प्रदान की। उन्होंने कहा कि अग्रवाल समाज ने व्यापार, समाज सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई है और यह परंपरा आगे भी जारी रहनी चाहिए। इस अवसर पर समाज के कई गणमान्य सदस्य एवं प्रतिष्ठित लोग भी उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से तेजभान तेजा, कृष्ण कुमार जिंदल, रिंकल गोयल, रमेश गोयल, प्रिंस गुप्ता, विनोद बंसल, मुनीश बंसल, हरीश मित्तल, प्रवीण गर्ग नाथ, साधुराम (प्रॉपर्टी डीलर) और सुरेंद्र कुमार शामिल रहे। सभी ने मिलकर महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों को जीवन में अपनाने और समाज को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया। अंत में कढ़ी चावल का भंडारा लगाया गया और सभा के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों एवं समाजबंधुओं का आभार व्यक्त किया।

@tothepointshaad

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा दूसरा विशाल निशुल्क आंखों की जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित – 250 मरीजों की हुई जांच, 50 तक मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित

  डबवाली शहर की सामाजिक संस्था अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा रविवार को कॉलोनी रोड स्थित…