Home News Point डबवाली में अखिल भारतीय सेवा संघ की नई महिला शाखा का शुभारंभ

डबवाली में अखिल भारतीय सेवा संघ की नई महिला शाखा का शुभारंभ

1 second read
0
0
52

 

डबवाली में महिला शाखा का शुभारंभ होना एक महत्वपूर्ण कदम: राजेंद्र कुमार गर्ग

डबवाली।

अखिल भारतीय सेवा संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक चौटाला रोड पर स्थित ओम होटल में संपन्न हुई। इसकी अध्यक्षता संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. इंद्र गोयल और राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र कुमार गर्ग ने की।

इस अवसर पर पुष्पा बंसल को अखिल भारतीय सेवा संघ डबवाली महिला शाखा की अध्यक्ष घोषित किया गया। इस नई शाखा का उद्देश्य महिलाओं को संघ की गतिविधियों से जोड़ना और समाज सेवा में उनकी भागीदारी बढ़ाना है।

अखिल भारतीय सेवा संघ के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र कुमार गर्ग ने कहा कि डबवाली में महिला शाखा का शुभारंभ होना एक महत्वपूर्ण कदम है। हमारा मानना है कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के बिना कोई भी समाज सेवा का काम अधूरा है। पुष्पा बंसल के नेतृत्व में यह नई शाखा समाज में सकारात्मक बदलाव लाएगी और जरूरतमंदों की मदद करेगी।

इस मौके पर संस्था के ओएसडी आकाश, सेवा रत्न अशोक कुमार, मंडी डबवाली शाखा के प्रधान ओम प्रकाश सिंगला, उप प्रधान राकेश बंसल, सचिव गौरव शर्मा, उपसचिव आचार्य जगत नारायण, उप कोषाध्यक्ष मनीष बंसल, और ध्रुव सिंगला भी मौजूद थे।

रामलीला में निकाली गई झांकी का पूजन करवाया:

अखिल भारतीय सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. इंद्र गोयल और राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र कुमार गर्ग ने जय श्री राम नगर नाट्यशाला द्वारा आयोजित रामलीला में शिरकत की। वहां उन्होंने मंच निकाली गई सूर्यवंशी भगवान महाराज अग्रसेन जी महाराज की झांकी का पूजन करवाया। डॉ. इंद्र गोयल ने भगवान श्री राम के जीवन पर प्रकाश डाला और महाराजा अग्रसेन के जन्मोत्सव के महत्व के बारे में जानकारी दी। राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र कुमार गर्ग ने इस मौके पर जय श्री राम नगर नाट्यशाला के पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया। नाट्यशाला की और से डॉ इंद्र गोयल व राजेंद्र गर्ग को सम्मानित किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा दूसरा विशाल निशुल्क आंखों की जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित – 250 मरीजों की हुई जांच, 50 तक मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित

  डबवाली शहर की सामाजिक संस्था अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा रविवार को कॉलोनी रोड स्थित…