Home News Point अखिल भारतीय सेवा संघ के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र कुमार गर्ग का 60वां जन्मदिन रक्तदान शिविर लगाकर मनाया

अखिल भारतीय सेवा संघ के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र कुमार गर्ग का 60वां जन्मदिन रक्तदान शिविर लगाकर मनाया

2 second read
0
0
76

 

शतकवीर रक्तदानी नवीन नागपाल ने 107वीं बार रक्तदान किया।

डबवाली- अखिल भारतीय सेवा संघ के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र कुमार गर्ग ने अपना 60वां जन्मदिन सेवा और परोपकार भाव के साथ मनाया। इस अवसर पर उन्होंने डबवाली के सरकारी अस्पताल में एक रक्तदान शिविर का आयोजन करवाया जिसमें बड़ी संख्या में संघ पदाधिकारी, सदस्य, महिलाएं और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

राजेंद्र कुमार गर्ग ने 55वीं बार रक्तदान सर्वप्रथम रक्तदान करते हुए शिविर का शुभारंभ किया। एस.एम.ओ. डॉ. सुखवंत सिंह, डॉ. हरसिमरन सिंह, डॉ. सुदीप एवं अन्य चिकित्सकों की मौजूदगी में टीम ने रक्त संग्रहण का कार्य किया। शिविर में अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर पुण्य अर्जित किया,कुल 14 लोगों ने रक्तदान किया।

शतकवीर रक्तदानी नवीन नागपाल ने 107वीं बार रक्तदान किया। उनके अलावा संस्था के महासचिव गौरव शर्मा, सहसचिव आचार्य जगतनारायण, रामपुरा बिश्नोइयां से आए गगनदीप सिंह ने भी रक्तदान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. इंद्र गोयल ने की। वहीं, विशेष तौर पर राष्ट्रीय ओएसडी आकाश सैन, डबवाली शाखा अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंगला और संघ के प्रमुख पदाधिकारी गौरव शर्मा, सुधीर बंसल, भूषण गर्ग, राकेश बंसल, बलजिंदर बंसल, ध्रुव सिंगला, सुबोध गर्ग, मनीष बंसल सहित बड़ी संख्या में सदस्य मौजूद रहे। महिला शाखा से पुष्पा बंसल, किरण बाला गर्ग, कांता सिंगला और उर्वशी की विशेष उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी गरिमामयी बना दिया। मंच संचालन गौरव शर्मा ने बखूबी निभाया।

जन्मदिन अवसर पर संघ द्वारा विशेष सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें समाज सेवा और जनकल्याण कार्यों में विशेष योगदान देने वाले डॉ. मोहिंदर बंसल, जगत नारायण भारद्वाज और सोम प्रकाश शर्मा को ‘सेवा रत्नÓ की उपाधि से सुशोभित किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र कुमार गर्ग ने कहा कि जन्मदिन जैसे व्यक्तिगत अवसर को सेवा और जनकल्याण के कार्यों में लगाने में ही सच्चा आनंद है। रक्तदान सबसे बड़ा दान है, जो न केवल किसी का जीवन बचाता है बल्कि समाज को भी जोड़ता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. इंद्र गोयल ने भी राजेंद्र कुमार गर्ग को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यों से समाज में सेवा की नई चेतना का संचार होता है। समारोह में मार्केट कमेटी के चेयरमैन सतीश जग्गा भी विशेष तौर पर राजेंद्र कुमार गर्ग को जन्म दिन की शुभकामनाएं देने के लिए पहुंचे। रक्तदान शिविर के समापन पर सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। रक्त एकत्रित करने वाले अस्पताल स्टाफ को भी स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा दूसरा विशाल निशुल्क आंखों की जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित – 250 मरीजों की हुई जांच, 50 तक मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित

  डबवाली शहर की सामाजिक संस्था अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा रविवार को कॉलोनी रोड स्थित…