पर्यावरण सदन
पौधारोपण व वृक्षरक्षण, जल-ऊर्जा संरक्षण, प्रदूषण नियन्त्रण, सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त भारत व स्व़च्छता के निमित्त राष्ट्रीय संस्था पर्यावरण प्रेरणा के तत्वावधान में सिरसा में विशाल पर्यावरण सदन (ग्रीन हाउस) के साथ साथ व्यर्थ सामान के सदुपयोग के कई अलग अलग प्राजैक्ट लगाने व प्रशिक्षण केन्द्र स्थापित करने, वर्षा जल संग्रहण सिस्टम, के साथ जंगल स्थापित करने के लिए सिरसा के प्रतिष्ठित समाजसेवी व राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त जल स्टार रमेश गोयल, जिन्हें भारत सरकार के जल शक्ति मन्त्रालय द्वारा 2020 में वाटर हीरा अवार्ड, व जल रक्षक सम्मान तथा 2023 में जल प्रहरी सम्मान दिया गया था, ने गांव सलारपुर लिंक रोड़ पर साढे़ तीन एकड़ भूमि क्रय की है। उल्लेखनीय है कि श्री गोयल पहले कंगनपुर रोड़ की आधा एकड़ भूमि पर पर्यावरण भवन बना रहे थे परन्तु स्थान कम होने के कारण स्थागित कर दिया था लेकिन निरन्तर कुछ नया करने की सोच के साथ आगे बढ़ते रहने वाले श्री गोयल ने बताया कि पर्यावरण का सन्देश प्रशिक्षण तथा प्रोत्साहन के लिए पर्यावरण के सभी घटकों के बारे में विस्तार से न केवल लिखित बैनर आदि के माध्यम से समझाया जायेगा बल्कि विभिन्न प्रकार के माड़लों के माध्यम से भी पर्यावरण के प्रति आमजन को जागरूक किया जायेगा। पर्यावरण के सभी घटकों पौधारोपण व वृक्ष रक्षण, जल-ऊर्जा संरक्षण, प्रदूषण नियन्त्रण, सिंगल यूज प्लाास्टिक मुक्त भारत व स्वच्छता के महत्व, आवश्यकता, अनिवार्यता के साथ साथ कैसे करें भी विस्तार से बताया जायेगा। श्री गोयल ने विश्व पर्यावरण दिवस पर अपनी योजना को सार्वजनिक करते हुए बताया कि पर्यावरण संरक्षण प्रोत्साहन के लिए पूरे देश में अपनी किस्म का यह एक अद्भुत प्राजैक्ट होगा। उल्लेखनीय है कि गोयल द्वारा पर्यावरण प्रेरणा संस्था का शुभारम्भ 2007-08 में किया गया था और 2016-17 में इसे राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किया गया। देश के 17 प्रान्तों में संस्था की शाखाए व प्रान्तीय इकाईयां कार्यरत हैं। पर्यावरण प्रेरणा न केवल आयकर अधिनियम अधीन पंजीकृत है बल्कि आयकर की धारा 80जी अधीन छूट प्राप्त भी है यानि संस्था को दान देने वाले व्यक्ति को आयकर में छूट भी मिलेगी। संस्था नीति आयोग के पास भी पंजीकृत है। संस्था के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश गोयल ने बताया कि उनका एक जीवित सपना है कि इतना बड़ा संस्थान पर्यावरण के निमित बने जिसे देखकर समाज के लोग व विद्यार्थी पर्यावरण व जल संरक्षण की प्रेरणा ले सकें। पर्यावरण के क्षेत्र में सिरसा का नाम राष्ट्रीय स्तर तक बढ़ाने के लिए जनहित के इस प्रयास में क्षेत्र के समृद्ध महानुभावों व कार्यकर्ता बंधुओं से उन्हांेने अधिकाधिक सहयोग करने की अपील की है।

गत 17 वर्षांे से राष्ट्रीय स्तर पर जल संरक्षण के निमित्त विशेष रूप से समर्पित पर्यावरणविद् श्री गोयल ने बताया कि संस्था की सिरसा शाखा की ओर से व्यर्थ का सदुपयोग मिशन व सिंगल यूज प्लास्टिक प्रयोग रोकने के अधीन थैली छोड़ो थैला पकड़ों अभियान शुरू किया गया था जिसका शुभारम्भ उनकी अध्यक्षता में पर्यावरण दिवस 5 जून 2021 को श्री अनीश यादव उपायुक्त सिरसा द्वारा किया गया था जिसके अंतर्गत हजारों नये सुन्दर व मजबूत थैले संस्था की ओर से लागों को इस विश्वास व संकल्प के साथ दिए गए कि वे उसका अधिक से अधिक प्रयोग करेंगे तथा पोलिथिन थैलियों का नहीं। पॉलिथिन पर्यावरण और स्वास्थय दोनों के लिए बहुत हानिकारक हैं। संस्था द्वारा जो थैला दिया गया है उसे सभी लोग अपने, परिवार व समाज के हित में अवश्य प्रयोग करें तथा पोलीथिन थैलियों को पूर्ण रूप से नकार दें। सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान अधीन संस्था द्वारा ‘पर्यावरण बर्तन बैंक‘ की स्थापना की गई है।
पर्यावरण सदन प्राजैक्ट को कार्यान्वित करने के लिए पर्यावरण प्रेरणा की स्थानीय इकाई का गठन श्री गुरजीत सिंह मान के नेतृत्व में किया गया है। श्री रामसिंह यादव व श्री सुशील गुप्ता को उपप्रधान, श्री सुमन मित्तल को सचिव, श्री मनोज रेलन को सहसचिव, श्री इन्द्रजीत सेतिया को कोषाध्यक्ष, मयंक गोयल को सह-कोषाध्यक्ष, श्री सन्दीप खुराना को निर्माण समिति सचिव, मुकेश महता को कार्यालय सचिव, श्री अनिल शर्मा पर्यावरण बर्तन बैंक प्रमुख, के साथ सर्वश्री मक्खन गोयल, विशाल वत्स, अशोक गुप्ता, सुरेश बर्नवाल, निजामुदीन व हितेश गोयल को विभिन्न कमेटियों का प्रमुख बनाया गया है। श्री गोयल ने बताया कि सदन का सुन्दर आकर्षक नक्शा तैयार हो गया है और शीघ्र ही निर्माण कार्य आरम्भ कर दिया जायेगा।

