ओढ़ां गांव में अखिल भारतीय सेवा संघ की नई शाखा का गठन, राजेंद्र कुमार गोयल को सौंपी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी
डबवाली- अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा रविवार को ओढ़ां गांव में अखिल भारतीय सेवा संघ की नई शाखा का उद्घाटन किया गया। यहां अध्यक्ष पद की जिम्मेवारी राजेंद्र कुमार गोयल को सौंपी गई। उन्हें अखिल भारतीय सेवा संघ का मेडल और लेपल पिन पहनाकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष गोविंद सिंह बग्गा को भी संस्था का लेपल पिन लगाकर सम्मानित किया गया। राष्ट्रीय सचिव डा. राजेंद्र कुमार गर्ग ने उम्मीद जताई कि ओढ़ां के नवनियुक्त प्रधान राजेंद्र कुमार गोयल के नेतृत्व में शाखा में नए सदस्यों को जोड़कर समाज सेवा में अखिल भारतीय सेवा संघ का एक नया अध्याय शुरू होगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. इंद्र गोयल, राष्ट्रीय सचिव डॉ राजेंद्र कुमार गर्ग, अखिल भारतीय सेवा संघ की ओएसडी आकाश सैन, डबवाली शाखा के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंगला, डबवाली शाखा के सचिव आचार्य जगत नारायण शर्मा और गुरदीप सिंह माघी उपस्थित थे।

इससे पहले कालांवाली में श्री रूलदु राम जैन रब्ब जी की स्मृति में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ इंद्र गोयल ने की एवं विशिष्ट अतिथि के तौर पर संघ के राष्ट्रीय सचिव डा. राजेंद्र कुमार गर्ग, अखिल भारतीय सेवा संघ के ओएसडी आकाश सैन और मंडी डबवाली शाखा के अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंगला, शहर सचिव आचार्य जगत नारायण शर्मा और गुरदीप सिंह माघी उपस्थित रहे।

