– समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए अहम साबित होते हैं ऐसे सेवा प्रकल्प: डा. शमिंदर मिगलानी

डबवाली- लायंस क्लब डिलाइट द्वारा समाज सेवा के प्रति समर्पण का एक और सुंदर उदाहरण पेश करते हुए ‘खुशियों के पहिए’ प्रकल्प का आयोजन किया गया। क्लब संस्थापक डा. शमिंदर मिगलानी के सानिध्य एवं प्रधान पंकज मेहता (पिंचू) की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रकल्प के तहत 30 जरूरतमंद दिव्यांगों को व्हील चेयर्स और ट्राई साइकिलें वितरित की गईं।

कार्यक्रम का शुभारंभ छोटे बच्चों भव्या, शेल्वी, तशिका, कायरा, इबादत, इनायत, हिरक्षु, हुनर प्रताप, मयंक, प्रियांश, कनिष और निश्चय द्वारा प्रस्तुत ईश वंदना से हुआ, जिसने वातावरण को भक्ति और सकारात्मकता से भर दिया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए पंकज मैहता एवं क्लब सचिव मनोज शर्मा ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मंगलम होम्स से शिव बांसल, अनिल गुप्ता, भूषण गुप्ता (पेट्रोडीलर), स. गुरजीत सिंह और समाजसेवी कुलदीप सिंह (गांव मैहना) विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लायंस क्लब इंटरनेशनल से प्रांतीय राज्यपाल विशाल वढेरा, द्वितीय प्रांतीय राज्यपाल महेश बांसल, प्रांतीय महासचिव डॉ. शमिंदर पाल मिगलानी, रीजन चेयरमैन डॉ. अश्वनी सचदेवा तथा जोन चेयरमैन राकेश गोयल ने भी विशेष शिरकत की और इस पुनीत प्रयास के लिए पूरे डिलाइट परिवार की सराहना की। प्रांतीय राज्यपाल विशाल वढेरा ने कहा कि यह प्रकल्प न केवल जरूरतमंदों के जीवन में सुविधा और आत्मनिर्भरता लाने का प्रयास है, बल्कि समाज में सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है का संदेश भी देता है।
वहीं, प्रांतीय महासचिव डॉ. शमिंदर पाल मिगलानी ने कहा कि समाज के जरूरतमंद वर्ग तक पहुंचकर उनकी मदद करना ही लायंस क्लब की असली पहचान है। उन्होंने कहा कि लायंस क्लब डिलाइट जैसे संगठन समाज में सेवा, संवेदना और सहयोग की मिसाल कायम कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि क्लब के सदस्य जिस समर्पण से काम कर रहे हैं, वह न केवल प्रेरणादायक है बल्कि यह समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में बड़ा कदम है। समारोह में पहुंचे हरियाणा बीज विकास निगम के चेयरमैन देव कुमार शर्मा ने भी लायंस क्लब द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की।

शहर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इनमें शिव शांति चैरिटेबल ट्रस्ट से भारत भूषण वधवा,शाम लाल जिंदल, काला प्रधान, ऋषि गुप्ता एवं एपैक्स लेडीज क्लब के प्रतिनिधि प्रमुख रूप से शामिल रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रांतीय चेयरमैन मुकेश गोयल ने सभी अतिथियों, सहयोगी संस्थाओं और गणमान्य लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि लायंस क्लब डिलाइट समाज सेवा के हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रहा है।
कार्यक्रम में क्लब कैशियर परम धुन्ना, सुशील मेहता, अमित टक्कर, ऋषि पपनेजा, डॉ. सुनील नंदकानी, अरविंद गर्ग, परविंदर बराड़, निखिल मेहता, विशाल सिंघल, सुरेश नागपाल, करण सोनी, अमित गुप्ता, सचित अरोड़ा, सुनील रहेजा, अनिल सिंगला, साधिका वढेरा, उमा बंसल, अंजू गांधी, सुखवीर सरकारिया, वीनू मेहता, सोनिया सिंगला, आंचल मेहता, डॉ. प्रिया मिगलानी, सुचेता टक्कर, पूजा गुप्ता, मनविंदर धुन्ना, पूनम मेहता, नीतू गोयल, खुशबू मेहता, गिफ्टी मेहता, मोनिका गोयल, रबिता नागपाल, पारिखा अरोड़ा, गरिमा सिंघल, नूपुर रहेजा, रजनी शर्मा, रेनू पपनेजा, सिमरप्रीत कौर, रचना सहदेव, सुरेंद्र सिंगला, नव प्रगति स्कूल से वेद भारती, टेक चंद छाबड़ा, प्रेम सेठी, लब्बू सेठी, सुभाष, लाभ सिंह विक्रम कूलर वाले, वरच्युस क्लब से संजीव शाद, सोनू बजाज, पंकज मोंगा, राजेश जैन, सुमित मिढा, हैप्पी मोंगा समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

