Home News Point चांद की गवाही में सजे रिश्तों के रंग, निष्काम ने प्रेम, परंपरा और उल्लास से मनाया करवा चौथ पर्व

चांद की गवाही में सजे रिश्तों के रंग, निष्काम ने प्रेम, परंपरा और उल्लास से मनाया करवा चौथ पर्व

17 second read
0
0
167

 

अच्छा जीवनसाथी वही जो दिल की बात को समझे: कृष्ण कामरा निराला

डबवाली – करवा चौथ की चांदनी रात डबवाली में कुछ यूं जगमगाई कि हर चेहरे पर प्रेम की आभा झिलमिला उठी। शहर की अग्रणी संस्था ‘निष्काम’ की महिला शाखा ने एक निजी होटल में ‘गवाही चांद की’ शीर्षक से ऐसा शानदार आयोजन किया, जिसने रिश्तों की मिठास और परंपरा की गहराई दोनों को एक साथ महसूस करा दिया। समारोह में 30 कपल्स और दो सिंगल महिलाओं की उपस्थिति ने माहौल को जीवंत बना दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम के स्वरों से हुई। ईशिका और नीरू पटेल ने फूलों की वर्षा से सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया, जबकि निष्काम के संस्थापक और नगर पार्षद कृष्ण कामरा ने सभी अतिथियों का स्नेहपूर्वक शब्दों से स्वागत व अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि अच्छा जीवनसाथी वही होता है जो अपने साथी की पसंद और नापसंद को दिल से समझे-यही प्रेम का असली रूप है।

अंजु कटारिया और दीपिका ने मनोरंजक कपल गेम्स से सभी को खूब हंसाया और कार्यक्रम को जोश से भर दिया। विजेता जोड़ों को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जब आसमान में चांद निकला तो सभी महिलाओं ने अपने जीवनसाथी के साथ पारंपरिक विधि से व्रत खोला। चांद को साक्षी मानकर पति पत्नी के रिश्ते को निभाने की प्रतिबद्दता सभी ने दोहराई, जिससेे वातावरण को भावनाओं से सराबोर कर दिया।

इसके बाद कृष्ण कामरा और कमलेश कामरा द्वारा निष्काम बेस्ट कपल प्रतियोगिता करवाई गई जिसमें सभी कपल्स ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। रश्मि और गौरव को सर्वश्रेष्ठ कपल चुना गया। कृष्ण कामरा और कमलेश कामरा ने उन्हें स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इसके बाद ईशिका व नीरू पटेल द्वारा निष्काम करवा क्वीन प्रतियोगिता ने सबका दिल जीत लिया। इसमें कुलदीप सेठी विजेता बनीं, उन्हें महिला शाखा अध्यक्ष कमलेश कामरा द्वारा करवा क्वीन का सैशे और क्राउन पहनाकर सम्मानित किया गया।

समारोह के बीच सलोनी जग्गा, कुलदीप सेठी, पूजा-राजीव वढेरा, तनु-नीरज सेठी, मोहिनी ग्रोवर, रश्मि-गौरव, बिंदिया-प्रिंस बजाज और हसरत-रूपिंदर कौर की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में अनिता धमीजा और पुनीता धमीजा की शानदार प्रस्तुति ने माहौल में अलग ही रंग भर दिए।

कार्यक्रम में मंच का शानदार संचालन संस्था की सचिव मीनाक्षी चुघ ने किया। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर टीना-अवि ग्रोवर, निवेदिता-सुभाष गुप्ता, रजनी-प्रमोद गोयल, अनु-अशोक मिढा, निशा-मनीष शर्मा, अंजुबाला-विजय कुमार, शीनू-अनुपम सेतिया, तान्या-लवली सेठी, डॉ. अनिता वधवा-डॉ. राजेश्वर वधवा, मीनाक्षी-इंदर जैन, कल्पना-विकास बिश्नोई, प्रिंयका-सुमित गर्ग, गुंजन-जीवन जोत सिंह, दया-डॉ. एस.आर. सचदेवा, सुमन-कमलकांत ग्रोवर, सीमा-पाली ग्रोवर, मेघा-प्रिंस सेठी, परमजीत सिंह सेठी, वीना ग्रोवर, गगनदीप सिंह, सतभूषण ग्रोवर, सतीश चुघ, अंशुल मेहता और सन्नी कटारिया आदि ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम के समापन पर सभी जोड़ों को उनकी तस्वीरों से सजे विशेष स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। मधुर संगीत और स्वादिष्ट भोजन के साथ यह शाम चांद की गवाही में प्रेम औरअपनत्व के माहौल में संपन्न हुई।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा दूसरा विशाल निशुल्क आंखों की जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित – 250 मरीजों की हुई जांच, 50 तक मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित

  डबवाली शहर की सामाजिक संस्था अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा रविवार को कॉलोनी रोड स्थित…