Home News Point राजाराम धर्मशाला में करवा चौथ के पावन अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में सुहागिन महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह आयोजन सुहाग के इस पारंपरिक त्योहार की गरिमा और उत्साह को दर्शाता है।

राजाराम धर्मशाला में करवा चौथ के पावन अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में सुहागिन महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह आयोजन सुहाग के इस पारंपरिक त्योहार की गरिमा और उत्साह को दर्शाता है।

2 second read
0
0
75

करवा चौथ के पावन अवसर पर कार्यक्रम की शुरुआत चौथ माता और भगवान गणेश की पारंपरिक पूजा-अर्चना के साथ हुई। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सज-धज कर गीत, संगीत और नृत्य का आनंद लिया। कई मनोरंजक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। करवा क्वीन के खिताब में श्रीमती ममता जैदका ने बाजी मारी।कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने एक-दूसरे को करवा चौथ की शुभकामनाएँ दीं और सदा सुहागिन रहने का आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम की मुख्य आयोजक श्रीमती सुनीता गुप्ता व श्रीमती निधि गुप्ता ने इस सफल आयोजन पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा, “करवा चौथ का पर्व हमारे वैवाहिक जीवन में प्रेम और विश्वास को और गहरा करता है। इस सामूहिक आयोजन से महिलाओं को एक-दूसरे के साथ मिलकर खुशियाँ बाँटने का मौका मिला है।उन्होंने कहा कि इस आयोजन की सफलता का श्रेय उपस्थित सभी सदस्यों को जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा दूसरा विशाल निशुल्क आंखों की जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित – 250 मरीजों की हुई जांच, 50 तक मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित

  डबवाली शहर की सामाजिक संस्था अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा रविवार को कॉलोनी रोड स्थित…