Home News Point मेहंदी—एक परंपरा नहीं, एक भावना है जो प्यार का रंग चढ़ाती है।”

मेहंदी—एक परंपरा नहीं, एक भावना है जो प्यार का रंग चढ़ाती है।”

1 second read
0
0
50

करवाचौथ के पावन अवसर पर राजाराम वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एक मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने पारंपरिक और आधुनिक डिज़ाइनों का सुंदर संगम प्रस्तुत किया। सुहाग की निशानी मानी जाने वाली मेहंदी ने सभी के हाथों को और भी खूबसूरत बना दिया। प्रबंधन समिति के प्रधान श्री सुनील गुप्ता ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सभी को करवा चौथ की शुभकामनाएं दी। प्रबंधन समिति के सेक्रेटरी श्री प्रदीप गुप्ता ने भी सभी को करवा चौथ की शुभकामनाएं दी।

निर्णायक मंडल ने डिज़ाइन की साज-सज्जा, स्वच्छता और रचनात्मकता के आधार पर विजेताओं का चयन किया। विजेताओं में प्रथम स्थान प्राची (कक्षा दसवीं), द्वितीय स्थान नैना ( कक्षा पांचवी), तृतीय स्थान हिना (कक्षा ग्यारहवीं ) की छात्र रही। विजेताओं को सम्मानित करते हुए प्रधानाचार्य चंदन अरोड़ा ने सभी को करवाचौथ की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएँ हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को जीवित रखती हैं। कार्यक्रम का समापन उत्साह और उमंग के बीच हुआ ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा दूसरा विशाल निशुल्क आंखों की जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित – 250 मरीजों की हुई जांच, 50 तक मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित

  डबवाली शहर की सामाजिक संस्था अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा रविवार को कॉलोनी रोड स्थित…