16 जुलाई 2025 से 18 जुलाई 2025
हरियाणा कला परिषद, कुरुक्षेत्र के तत्वाधान में के.एल. थियेटर प्रोडक्शन्स एवं संस्कार भारती हरियाणा शाखा सिरसा के संयुक्त संयोजन में तीन दिवसीय “नाट्य उत्सव” के पहले दिन सात्विक आर्ट्स द्वारा नाटक “रबड़ी” का मंचन स्थानीय विवेकानंद स्कूल, सिरसा के सभागार में किया गया।

जिसमें मुख्यातिथि के रूप में विवेकानंद स्कूल की प्राचार्या श्रीमती अनिता यादव जी ने शिरकत कर इस तीन दिवसीय नाट्य उत्सव का आगाज़ किया।
नाटक के माध्यम से नाटक निर्देशक आकाशदीप के निर्देशन में सात्विक आर्ट्स के कलाकारों ने बहुत शानदार तरीके से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया।
इसी श्रृंखला में दूसरे दिन हरियाणा का लोक नाटक सांग हीर-रांझा का मंचन प्रख्यात सांगी कुलदीप राय दल द्वारा किया गया। इस प्रस्तुति के माध्यम से प्रख्यात सांगी कुलदीप राय दल ने भावी पीढ़ी को लुप्त होती लोक नाट्य कला सांग से ना केवल परिचित करवाया बल्कि सभी दर्शकों ने इसका खूब आनंद भी लिया। जिसमें शिक्षाविद राजेन्द्र शर्मा जी रिटायर्ड मुख्याध्यापक ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में पहुंच कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

इस नाटय उत्सव के अंतिम दिन के.एल. थियेटर प्रोडक्शन्स के कलाकारों द्वारा नाटक मुक्तिधाम का मंचन किया गया।
जिसमें संस्कार भारती हरियाणा शाखा सिरसा संरक्षक श्री राम सिंह यादव जी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
के.एल. थियेटर प्रोडक्शन्स के कलाकारों ने नाटक मुक्तिधाम के माध्यम से वृद्धाश्रम मौजूद बुजुर्गों का द
र्द बताया और युवाओं को अपने माता-पिता के प्रति समर्पित भाव को उजागर करने का प्रयास किया।
इस दौरान कार्यक्रम के मुख्यातिथि संस्कार भारती हरियाणा शाखा सिरसा संरक्षक श्री राम सिंह यादव जी ने कहा कि नाटक के निर्देशक कर्ण लढा सदैव ही अपने नाटकों के माध्यम से समाज को कोई ना कोई बेहतरीन सन्देश देते है और आज इस नाटक के माध्यम से सन्देश ही नहीं बल्कि भावी पीढ़ी का मार्गदर्शन किया है। आज नाटक मुक्तिधाम के कलाकारों ने इस नाटक के माध्यम से बखूबी बताया कि आज हम तररकी की भागदौड़ में इतने अंधे हो चुके है कि अपने जन्म देने वाले माँ- बाप को भी अकेला छोड़ रहें। आज के युवा को अपनी संस्कृति, अपने संस्कारों को सिर्फ़ जानने की ही जरूरत नहीं है बल्कि उन्हें अपनी अभिव्यक्ति का हिस्सा बनने की जरूरत है। और कला एक ऐसा माध्यम है जो हमें अपनी संस्कृति से और अपने संस्कारो से जोड़ने का प्रयास करती है। इस कार्यक्रम का सफलतापूर्वक सम्पन्न होने में के.एल. थियेटर के निदेशक कर्ण लढा और उनकी पूरी टीम बधाई की पात्र है।
कार्यक्रम के संयोजक कर्ण लढा ने हरियाणा कला परिषद, कुरुक्षेत्र के निदेशक श्री नागेंद्र शर्मा जी का धन्यवाद किया कि जिला सिरसा में उन्होंने हमें ये तीन दिवसीय नाट्य उत्सव का आयोजन करने का अवसर दिया। आपके मार्गदर्शन में हरियाणा कला परिषद जरूर नए आयाम स्थापित करेगा।
और कहा कि ये नाट्य उत्सव को सफल बनाने में संस्कार भारती हरियाणा शाखा सिरसा और विवेकानंद बाल मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिरसा का विशेष सहयोग रहा है। जिसके लिये के.एल. थियेटर प्रोडक्शंस आप सभी का दिल से आभार प्रकट करता है।


