प्रख्यात संगीत विशेषज्ञ राज वर्मा ने मुख्य-अतिथि व शिक्षाविद डा. निशा गोयल ने विशिष्ट-अतिथि के तौर पर की शिरक़त

सिरसा: 26 फरवरी:
राजकीय नैशनल महाविद्यालय, सिरसा में दो दिवसीय सांस्कृतिक समारोह ‘कला स्पंदन – 2025’ का आयोजन सफ़लतापूर्वक संपन्न हुआ। महाविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डा. हरविंदर सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सांस्कृतिक समिति प्रभारी डा. स्मृति कंबोज के संयोजन में आयोजित इस सांस्कृतिक समारोह में रियाज़ संगीत अकादमी, सिरसा के संचालक प्रख्यात संगीत विशेषज्ञ राज वर्मा ने मुख्य अतिथि व जीएनसी सिरसा के हिंदी विभाग से सेवानिवृत्त डा. निशा गोयल ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरक़त की। समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. हरजिंदर सिंह, डा. सज्जन कुमार व डा. विक्रम बंसल पर आधारित अध्यक्षमंडल ने की। अतिथिगण व अध्यक्षमंडल द्वारा संगीत, साहित्य एवं विद्या की देवी सरस्वती के समक्ष ज्योत प्रज्वलन, माल्यार्पण, सरस्वती गायन और महाविद्यालय के ध्येय गीत की प्रस्तुति के उपरान्त प्राचार्य प्रो. हरजिंदर सिंह ने अतिथिगण का परिचय प्रदान करते हुए समस्त उपस्थितजन का महाविद्यालय परिवार की ओर से विधिवत स्वागत किया। सांस्कृतिक समिति प्रभारी डा. स्मृति कंबोज द्वारा इस समारोह की रूपरेखा से अवगत करवाए जाने के उपरान्त विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं के दौरान जीएनसी सिरसा के संगीत विभाग से सेवानिवृत्त डा. रंजना गंडा, जीसीडब्ल्यू सिरसा के संगीत विभागाध्यक्ष डा. यादविंदर सिंह, डा. इंदिरा जाखड़, डा. साक्षी मेहता व डा. मंजू मेहता ने निर्णायकमंडल की भूमिका का निर्वहन किया।

इस अवसर पर आयोजित भजन / शब्द प्रतियोगिता में प्रतिष्ठा, लक्शप्रताप सिंह व निपुण एवं गगनदीप; हरियाणवी लोक गायन में राकेश, संजिका; सामान्य गायन में प्रतिष्ठा, पलक व अरमान सिंह; वेस्टर्न सॉन्ग में पलक व राजवीर कौर; सामान्य नृत्य में नेहा, अजय व मनजिंदर सिंह; हरियाणवी नृत्य में उदयपाल, रितु व प्रकाश ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान अर्जित किया। समूह नृत्य प्रतियोगिता में अजय, हेमंत, मनन व सिमरन की टीम प्रथम; उदयपाल व ख़ुशबू की टीम द्वितीय व अभिजीत, नेहा व बिंदिया की टीम तृतीय स्थान पर रही। म्यूज़िक बैंड में बबिल, राकेश एवं गगनदीप प्रथम व निपुण, राजवीर कौर, जतिन एवं अर्शदीप द्वितीय स्थान पर रहे। एड-मेड शो में प्रकाश, उदयपाल, सिमरन, किरण, ख़ुशबू एवं राजेंद्र प्रथम; नेहा, बिंदिया, गुरमेश एवं अभिजीत द्वितीय व शिवा, मुस्कान लक्ष्मी एवं नैना तृतीय स्थान पर रहे। इनके अलावा मिमिक्री प्रतियोगिता में गुरमेश व अजय कुमार; वाद्ययंत्र वादन में रमन, लक्शप्रताप सिंह व मनप्रीत कौर; इंडियन फैशन अटायर (पु. वर्ग) में अभिजीत सिंह, हेमंत बंसल व आदित्य और इंडियन फैशन अटायर (म. वर्ग) में अंशिका, नेहा व प्रभजोत कौर ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान अर्जित किया। समारोह के दौरान मुख्य अतिथि राज वर्मा, निर्णायकमंडल सदस्य डा. रंजना गंडा व डा. विक्रम बंसल द्वारा भी संगीत एवं गायन की ख़ूबसूरत प्रस्तुतियां दी गईं। इन प्रतियोगियों के विजेता प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार व प्रमाणपत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार वितरित करने के उपरान्त मुख्य अतिथि राज वर्मा व विशिष्ट अतिथि डा. निशा गोयल ने विजेताओं सहित सभी प्रतिभागियों को मुबारकबाद प्रदान करते हुए उनकी प्रतिभा की सराहना की व उन्हें इस क्षेत्र में निरंतर साधना, अभ्यास एवं लग्न के साथ और सख़्त परिश्रम करने का आह्वान किया। डा. सज्जन कुमार ने महाविद्यालय परिवार की ओर से अतिथिगण, निर्णायकमंडल एवं समस्त उपस्थितजन के प्रति तहेदिल से आभार व्यक्त किया। समारोह का संचालन डा. हरविंदर सिंह व डा. स्मृति कंबोज ने किया। इस अवसर पर सांस्कृतिक समिति के सभी सदस्यों के अलावा समस्त स्टाफ़ सदस्यों व विद्यार्थियों ने विशाल संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज़ करवाई।

————————
जीएनसी सिरसा ‘कला स्पंदन – 2025’ के परिणाम:-
1) भजन / शब्द
प्रथम: प्रतिष्ठा
द्वितीय: लक्शप्रताप सिंह
तृतीय: निपुण , गगनदीप
2) हरियाणवी लोक गायन
प्रथम: राकेश
द्वितीय: संजिका
3) सामान्य गायन
प्रथम: प्रतिष्ठा
द्वितीय: पलक
तृतीय: अरमान सिंह
4) वेस्टर्न सॉन्ग
प्रथम: पलक
द्वितीय: राजवीर कौर
5) सामान्य नृत्य
प्रथम: नेहा
द्वितीय: अजय
तृतीय: मनजिंदर सिंह
6) हरियाणवी नृत्य
प्रथम: उदयपाल
द्वितीय: रितु
तृतीय: प्रकाश
7) समूह नृत्य
प्रथम: अजय, हेमंत, मनन, सिमरन
द्वितीय: उदयपाल, ख़ुशबू
तृतीय: अभिजीत, नेहा, बिंदिया
8) वाद्ययंत्र वादन
प्रथम: रमन
द्वितीय: लक्शप्रताप सिंह
तृतीय: मनप्रीत कौर
9) म्यूज़िक बैंड
प्रथम: बबिल, राकेश, गगनदीप
द्वितीय: निपुण, राजवीर कौर, जतिन, अर्शदीप
10) मिमिक्री
प्रथम: गुरमेश
द्वितीय: अजय कुमार
11) एड-मेड शो
प्रथम: प्रकाश, उदयपाल, सिमरन, किरण, ख़ुशबू, राजेंद्र
द्वितीय: नेहा, बिंदिया, गुरमेश, अभिजीत
तृतीय: शिवा, मुस्कान लक्ष्मी, नैना
12) इंडियन फैशन अटायर (पु.)
प्रथम: अभिजीत सिंह
द्वितीय: हेमंत बंसल
तृतीय: आदित्य
13) इंडियन फैशन अटायर (म.)
प्रथम: अंशिका
द्वितीय: नेहा
तृतीय: प्रभजोत कौर

