सिरसा: 25 मार्च:
राजकीय नैशनल महाविद्यालय, सिरसा में भूगोल विषय परिषद के तत्वावधान में ‘विश्व की जनसंख्या के बदलते प्रारूप’ विषय पर विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डा. हरविंदर सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि भूगोल विभागाध्यक्ष डा. गुरनाम सिंह के संयोजन में आयोजित हुए इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. हरजिंदर सिंह व नवपदोन्नत प्राचार्य डॉ. सज्जन कुमार ने की। इस कार्यक्रम में चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा के भूगोल विभाग के प्राध्यापक हर्ष कुमार ने विस्तार व्याख्याता के तौर पर शिरकत की। अपने विस्तार व्याख्यान के दौरान प्रो. हर्ष कुमार ने ‘विश्व की जनसंख्या के बदलते प्रारूप’ विषय के संबंध में अत्यंत ज्ञानवर्धक, उपयोगी एवं महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। इस अवसर पर राजनीति शास्त्र के प्रध्यापक डॉ. संजीत कुमार, भूगोल विषय के प्राध्यापक राज कुमार, सुभाष दुसाद इत्यादि के अलावा भूगोल विषय के विद्यार्थियों ने विशाल संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज़ करवाई।

