Home News Point माता हरकी देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सीनियर कैबिनेट के पदारोहणसमारोह का आयोजन

माता हरकी देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में सीनियर कैबिनेट के पदारोहणसमारोह का आयोजन

2 second read
0
0
41

औढ़ा:- आज माता हरकी देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों के लिए पदारोहण समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे माता हरकी देवी शिक्षण संस्थान की प्रबंध निदेशक डॉ॰ कुलदीप कौउपस्थित रहींमंच का संचालन खुशप्रीत शर्मा (ग्यारहवीं विज्ञान संकाय) निशु (ग्यारहवीं मानविकी संकाय) ने बड़े ही अच्छे ढंग से किया। विद्यालय कैबिनेट के चयनित विद्यार्थियों के द्वारा मार्च पास्ट किया गया, जिन्होंने अपने-अपने समूह की हौसला अफजाई की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रबंध निदेशक व प्राचार्या डॉ॰ कुलदीप कौर ने वरिष्ठ वर्ग के छात्र-छात्राओं का अलंकरण किया। इस अवसर पर हेड ब्वॉय योगेश शर्मा (बाहरवी मानविकी संकाय) हेड गर्ल सलोनी (बारहवीं कॉमर्स), उप हेड ब्वॉय दिलप्रीत (ग्यारहवीं विज्ञान) व उप हेड गर्ल अगमप्रीत (ग्यारहवीं कॉमर्स), स्पोर्टस कैप्टन ब्वॉय लक्ष्य व स्पोर्टस कैप्टन गर्ल पल्लवी, वाइस स्पोर्टस कैप्टन ब्वॉय रविंदर व वाइस स्पोर्टस कैप्टन गर्ल गुरलीन, व अन्य नवनिर्वाचित सदस्य को शपथ दिलाई गई और बताया गया कि हमे अपने निर्धारित कर्तव्यों को पूर्ण रूप से सत्य व निष्ठा के साथ निभाना चाहिए।

प्रबंध निदेशक डॉ॰ कुलदीप कौर द्वारा सभी हाउस कैबिनेट सदस्यों को बैज लगाकर उनको उनकी जिम्मेदारियों से अवगत करवाया गया। सभी हाउस कैप्टन ने बड़ी धूम-धाम से अपने हाउस मास्टर के साथ मिलकर अपनी पताकाओं को अपने यथास्थान पर लगाया। इस कार्यक्रम के समापन के दौरान प्रबंध निदेशक डॉ॰ कुलदीप कौर ने बच्चो को उनके अभिभावकों की उपस्थिति मे प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए उनका मार्ग दर्शन किया और बताया कि सामाजिक कार्यों के प्रति अगर युवा विद्यार्थी रुचि लेने लगे तो समाज में निश्चित रूप से बदलाव  आएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा दूसरा विशाल निशुल्क आंखों की जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित – 250 मरीजों की हुई जांच, 50 तक मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित

  डबवाली शहर की सामाजिक संस्था अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा रविवार को कॉलोनी रोड स्थित…