Home News Point गुरु नानक कॉलेज किलियांवाली में आज कॉलेज के राजनीतिक शास्त्र विभाग की थिंकर सोसाइटी और इतिहास विभाग द्वारा शहीदे आज़म सरदार भगत सिंह जी का जन्मोत्सव विद्यार्थियों के लिए उन पर पीपीटी प्रेजेंटेशन, विचार गोष्ठी एवं निबंध – लेखन  प्रतियोगिताएं आदि आयोजित करके मनाया गया

गुरु नानक कॉलेज किलियांवाली में आज कॉलेज के राजनीतिक शास्त्र विभाग की थिंकर सोसाइटी और इतिहास विभाग द्वारा शहीदे आज़म सरदार भगत सिंह जी का जन्मोत्सव विद्यार्थियों के लिए उन पर पीपीटी प्रेजेंटेशन, विचार गोष्ठी एवं निबंध – लेखन  प्रतियोगिताएं आदि आयोजित करके मनाया गया

1 second read
0
0
124
गुरु नानक कॉलेज किलियांवाली में आज कॉलेज के राजनीतिक शास्त्र विभाग की थिंकर सोसाइटी और इतिहास विभाग द्वारा शहीदे आज़म सरदार भगत सिंह जी का जन्मोत्सव विद्यार्थियों के लिए उन पर पीपीटी प्रेजेंटेशन, विचार गोष्ठी एवं निबंध – लेखन  प्रतियोगिताएं आदि आयोजित करके मनाया गया ।कालेज प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र सिंह ठाकुर ने सरदार भगत सिंह जी की 116 वीं  जयंती के शुभ मौके पर देश के इस महान क्रांतिकारी को अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके जीवन और छोटी सी आयु में शहीदी पर रोशनी डाली।उन्होंने युवा पीढ़ी से आह्वान किया कि भगत सिंह की विचारधारा हमेशा देश के नौजवानों को आंदोलित करती रहेगी, इसलिए उनके उच्च आदर्शों को हमेशा अपने मानस पटल पर अंकित रखिये।
इतिहास विभाग अध्यक्षा मैडम अमनदीप कौर ने सरदार भगत सिंह एवं उनके साथी राजगुरु व सुखदेव की कुर्बानी को उद्धृत करती हुई अपनी पीपीटी सेमिनार हॉल में छात्रों के समक्ष पेश की एवं उनके विभाग के कई विद्यार्थियों ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किये ।
राजनीति शास्त्र विभाग अध्यक्ष ऐसो.प्रो. अमित बहल ने स्पष्ट किया कि आमतौर पर शहीदे आज़म को कई जगह आतंकवादी के तौर पर गलत तरीके से प्रस्तुत करने का कुत्सित प्रयास किया गया है जबकि यह नौजवान पढ़ने का शौकीन और देश के लिए फांसी के फंदे को चूमने वाला एक प्रेरणास्रोत था जिसकी सोच को जान -बूझकर आगे नहीं आने दिया गया। थिंकर सोसाइटी के कई विद्यार्थियों ने शहीद ए आज़म एवं आगामी गांधी जयंती के अवसर को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर अपनी पीपीटी प्रस्तुत कीं। विभाग द्वारा आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता एवं विचार-गोष्ठी में कुल 20 विद्यार्थियों ने भाग लिया । निबंध लेखन प्रतियोगिता में से बीए तृतीय की संतोष, बीए द्वितीय की भावना एवं बीए प्रथम की यशिका क्रमशः प्रथम,द्वितीय और तृतीय रहे ।इस कार्यक्रम में कुल 60 विद्यार्थी उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

एपेक्स लेडीज क्लब का ‘पक्षी मित्र अभियान’ – संवेदनशील पहल

एपेक्स लेडीज क्लब का ‘पक्षी मित्र अभियान’ – संवेदनशील पहल भीषण गर्मी के इस दौर में, जब धरत…