Home News Point वरच्युस क्लब ने शब्द कीर्तन करते हुए बड़े श्रद्धाभाव से मनाया क्लब का 42वां स्थापना दिवस

वरच्युस क्लब ने शब्द कीर्तन करते हुए बड़े श्रद्धाभाव से मनाया क्लब का 42वां स्थापना दिवस

0 second read
0
0
51
सरबत के भले की अरदास की व सामाजिक कार्यों में भागीदारी बढ़ाने का लिया संकल्प
डबवाली
नगर की प्रसिद्ध सामाजिक संस्था वरच्युस क्लब ने क्लब का 42वां स्थापना दिवस शुक्रवार सुबह शब्द कीर्तन करते हुए बड़े श्रद्धाभाव के साथ मनाया। राम नगर कॉलोनी में स्थित गुरु नानक दरबार गुरुद्वारा साहिब की प्रभात फेरी हैड ग्रंथी ज्ञानी ज्ञान सिंह के नेतृत्व में वरच्युस भवन में पहुंची तो क्लब प्रधान हरदेव गोरखी,प्रबंधक समिति व सदस्यों ने फूलों की वर्षा करते हुए संगतों का स्वागत किया। इसके बाद गुरुओं की वाणी का पाठ किया गया व सरबत के भले की अरदास की।

क्लब के पीआरओ सोनू बजाज ने बताया कि इस अवसर पर क्लब सचिव नरेश शर्मा ने ‘मेहरा वालिया साईआं रखी चरना दे कोल’ गा कर सभी को भाव विभोर कर दिया। ज्ञानी ज्ञान सिंह ने भाई कन्हैया जी के जीवन से संबंधित कथा सुनाकर व उनके सेवा कार्यों के बारे में बता कर वहां उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया।
क्लब सदस्यों ने संस्था का नामकरण करने वाले शिक्षाविद स्व. आत्मा राम अरोड़ा को भी याद किया। क्लब संस्थापक केशव शर्मा ने वीडियो कॉल के माध्यम से सदस्यों को वरच्युस क्लब के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर संगतों के लिए चाय व ब्रेड पकौड़े का लंगर भी लगाया गया। क्लब स्थापना दिवस के अवसर पर कड़ाके की ठंड को देखते हुए जरूरतमन्दो में 100 कंबल बांटने का कार्य भी शुरू किया। शहर के विभिन्न इलाकों में जाकर क्लब द्वारा जरुरतमंदों में ये कंबल वितरित किए जाएंगे। इस अवसर पर गुरु नानक दरबार ट्रस्ट की तरफ से सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय भागीदारी निभाने के लिए वरच्युस क्लब को सम्मानित भी किया गया। क्लब के चीफ कोऑर्डिनेटर संजीव शाद ने आए हुए मेहमानों का धन्यवाद करते हुए बताया कि वरच्युस क्लब द्वारा पिछले 42 वर्षों में खेल, कला, शिक्षा, स्वास्थ्य व समाजसेवा के अनेक प्रकल्प लगाए गए जिसका लोगों को भरपूर लाभ मिला। सामाजिक भागीदारी निभाने में क्लब ने हमेशा सकारात्मक तरीके से प्रयास किए जिसमें इलाकावासियों का भी खूब सहयोग रहा। इससे पहले वरच्युस भवन में ही अल सुबह योग क्लास भी लगाई गई जिसमें सभी क्लब सदस्य व अन्य लोग शामिल हुए। मौके पर प्रबंधक समिति सदस्य तरसेम गर्ग ,संतोष शर्मा, वेद कालड़ा, बीरचंद गुप्ता, कुलदीप सिंह, पवन दुरेजा, रमेश सेठी, सुखविंदर चंदी, वेद भारती, सुमित अनेजा, जतिंदर जीतू सेठी, रवि मोंगा, डा.सुखपाल सिंह, लवलीन नागपाल, प्रणव ग्रोवर,लायंस क्लब अक्स के प्रधान ऋषि मित्तल, प्रिंसिपल दीपक मोंगा, कृष्ण कामरा निराला, प्रवीन मोंगा, योगाचार्य ओम प्रकाश वधवा, प्रवीन सिंगला व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

एपेक्स लेडीज क्लब का ‘पक्षी मित्र अभियान’ – संवेदनशील पहल

एपेक्स लेडीज क्लब का ‘पक्षी मित्र अभियान’ – संवेदनशील पहल भीषण गर्मी के इस दौर में, जब धरत…