4 second read
0
0
21

 

डबवाली -वीरवार को डबवाली की प्रमुख सामाजिक संस्था वरच्युस क्लब और कंबोज भाईचारा ने मिलकर देश के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। यह कार्यक्रम स्वतंत्रता सेनानी वैद्य रामदयाल मेमोरियल राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित किया गया, जहां स्थापित शहीद उद्यम सिंह और शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।

इस अवसर पर वरच्युस क्लब के वरिष्ठ सदस्य सुखविंद्र चंदी ने अपने प्रेरक उद्बोधन में कहा, फांसी तो सिर्फ तन को लगती है, सपनों को फांसी कौन लगा सकता है। उन्होंने कहा कि शहीद उद्यम सिंह एक ऐसा विचार है जिसका देश की युवा पीढ़ी अनुसरण करती है। उन्होंने शहीद उद्यम सिंह के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला।

इस श्रद्धांजलि सभा में वरच्युस क्लब और कंबोज भाईचारा के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रह जिनमें प्रबंधक समिति के वरिष्ठ सदस्य परमजीत कोचर, डॉ. बीर चंद गुप्ता, पीआरओ सोनू बजाज, चीफ कोऑर्डिनेटर संजीव शाद, रमेश सेठी, पवन दुरेजा, कुलदीप सिंह, हरकिशन कंबोज, नंबरदार संजीव कंबोज, विजय पठान, विजय कुमार और भीम राय शामिल थे। सभी ने एकजुट होकर शहीदों के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों ने हाल ही में गांव नया राजपुरा में हुई शहीद उद्यम सिंह की प्रतिमा खंडित करने की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा दूसरा विशाल निशुल्क आंखों की जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित – 250 मरीजों की हुई जांच, 50 तक मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित

  डबवाली शहर की सामाजिक संस्था अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा रविवार को कॉलोनी रोड स्थित…