Home News Point युवा रक्तदान सोसायटी द्वारा स्थापित वाटर कूलर का उद्घाटन थाना सदर प्रभारी शैलेंद्र कुमार ने किया

युवा रक्तदान सोसायटी द्वारा स्थापित वाटर कूलर का उद्घाटन थाना सदर प्रभारी शैलेंद्र कुमार ने किया

2 second read
0
0
38

 

डबवाली  युवा रक्तदान सोसायटी द्वारा शहर में चलाए जा रहे जल सेवा प्रकल्प के अंतर्गत थाना सदर गांव डबवाली में 150 लीटर जल क्षमता वाला वाटर कूलर स्थापित किया गया। जिसका उद्घाटन थाना सदर प्रभारी शैलेंद्र कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि यहां आने वाले ग्रामीणों को पीने के लिए ठंडा एवं स्वच्छ जल मिलेगा। उन्होंने कहा कि जिन सहयोगी महानुभावों के सहयोग से यह वाटर कूलर स्थापित किया गया है, उन्हें इस पावन कार्य का पुण्य प्राप्त होगा।

संस्था के अध्यक्ष सर्वप्रीत सिंह सेठी ने कहा कि संस्था के संस्थापक सुरेंद्र सिंगला की प्रेरणा से इस वाटर कूलर के लिए विक्रम कूलर इंडस्ट्री के एमडी लाभ सिंह, सुकेराखेड़ा के पूर्व सरपंच दीनानाथ मेहत्ता, उद्योगपति बलजिंद्र गर्ग बिट्टा, ईट भठ्ठा व्यापारी कृष्ण गर्ग, डा. अमृत गुप्ता सहित सभी द्वारा आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया है। उन्होंने बताया कि इससे पहले एक वाटर कूलर पुलिस लाइन डबवाली में स्थापित किया गया है। संस्था द्वारा स्वच्छ जल के लिए एक आरओ तहसील कॉम्पलैक्स एवं दूसरा आरओ पुलिस लाइन में लगाया जा चुका है। इस अवसर पर लाभ सिंह, कृष्ण गर्ग, हरदेव गोरखी एवं थाना शहर के अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा दूसरा विशाल निशुल्क आंखों की जांच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर आयोजित – 250 मरीजों की हुई जांच, 50 तक मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित

  डबवाली शहर की सामाजिक संस्था अखिल भारतीय सेवा संघ द्वारा रविवार को कॉलोनी रोड स्थित…