Home updates जल स्टार रमेश गोयल हरियाणा सरकार द्वारा सलाहकार मनोनीत

जल स्टार रमेश गोयल हरियाणा सरकार द्वारा सलाहकार मनोनीत

2 second read
0
0
124

भारत सरकार जलशक्ति मन्त्रालय की अटल भूजल योजना को कार्यान्वित करवाने, सरकार के प्रयासों को अधिक कारगर व प्रभावशाली बनाने और जनता की भागीदारी बढ़ाने के लिए भारत विकास परिषद् के पूर्व राष्ट्रीय मन्त्री पर्यावरण व पर्यावरण प्रेरणा के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जल स्टार रमेश गोयल को हरियाणा सरकार द्वारा राज्य कार्यक्रम प्रबन्धन यूनिट (स्टेट प्रोग्राम मैनेजमैंट यूनिट) अटल भूजल योजना का सलाहकार मनोनीत किया गया है। हरियाणा के 14 जिलों, जिनमें गुरूग्राम, भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी, पलवल, नारनौल, फरीदाबाद, करनाल, पानीपत, यमुनानगर, कैथल, कुरूक्षेत्र, सिरसा व फतेहबाद सम्मिलित है,ं में अटल भूजल योजना अनुसार कार्य किए जाने हैं ताकि भूजल स्तर को बढ़ाया जा सके।
श्री गोयल के राष्ट्रीय स्तर पर जल संरक्षण सम्बन्धी निरन्तर कार्यों व उनके अनुभव का संज्ञान लेते हुए हरियाणा सरकार ने सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के माध्यम से अटल भूजल योजना हरियाणा के लिए उन्हें सलाहकार मनोनीत करके जहां उन्हंे सम्मान प्रदान किया है वहीं उनकी सेवाओं व सलाह का प्रदेश की जनता को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा और योजना को लागु करने में जन सहयोग अधिक मिलेगा।
उल्लेखनीय है कि श्री गोयल 2 मई 2008 से निरन्तर जल संरक्षण अभियान में लगे हुए हैं। जल स्टार के नाम से देश भर में विख्यात श्री गोयल विगत 14 वर्षों से जल संरक्षण अभियान चला रहे हैं और प्रत्यक्ष सम्बोधन तथा रेडियों, टीवी, अखबार व सोशल मिडिया आदि के माध्यम से लगभग एक करोड़ लोगों को जल संरक्षण सन्देश देकर प्रेरित कर चुके हैं। जल संकट को लेकर आज पूरा विश्व समुदाय चिन्तित है। मानवीय लालसा के कारण भूजल का अन्धाधुन्ध दोहन तो किया गया परन्तु जल को वापिस धरती को लौटाया नहीं गया जिसके कारण भूजल स्तर गिरा और भीषण जल संकट पैदा हुआ।
उल्लेखनीय है कि भारत सरकार जलशक्ति मन्त्रालय द्वारा देश भर से 2020-21 में लगभग 50 व्यक्ति ‘‘वाटर हीरो‘‘ पुरस्कार विजेता हैं और यह अति महत्वपूर्ण है कि हरियाणा से श्री गोयल अकेले जल संरक्षण कार्यकर्ता हैं जो इस सम्मान के लिए चुने गएं। 2012 में जल संरक्षण निमित्त उनके द्वारा रचित जल चालीसा की अब तक 12 संस्करणों में 60000 प्रतियां प्रकाशित हो चुकी हैं और कोरोना के कारण आगे प्रकाशन नहीं हुआ है। इंडिया बुक आफ रिकार्ड 2021 में जून 2021 तथा ओएमजी बुक आफ रिकार्ड 2021 में जुलाई 2021 में जल चालीसा की उपलब्धियों के लिए नाम सम्मिलित किया गया है। एशिया बुक आफ रिकार्ड द्वारा ‘‘ग्रैंड मास्टर’’ 2021 सूचि में नाम स्वीकृत किया गया है। जल चालीसा के विडियो का विमोचन उड़ीसा के राज्यपाल श्री गणेशी लाल ने 29.8.2018 को किया था। गायन-आडियो भी उपलब्ध है।
‘‘बिन पानी सब सून‘‘ पुस्तक का विमोचन 8 मई, 2010 को हरियाणा के राज्यपाल श्री जगननाथ पहाडि.या द्वारा किया गया। 6000 पुस्तकें प्रकाशित व मुफ्त वितरित। ‘‘जल मनका‘‘ 108 चौपाईयों में ‘‘बचाना होगा निश्चित जल‘‘ शीर्षक अधीन जल मनका लिखा है जिसमें जल बचत की अनिवार्यता व आवश्यकता तथा जल बचत कैसे करें, को काव्य रूप में बताया गया है, जनवरी 2022 में प्रकाशित हुआ है। ‘‘क्यों और कैसे बचाये जल’’ पुस्तक में जल बचत की अनिवार्यता व आवश्यकता के साथ-साथ छोटे छोटे उपायों से जल बचत कैसे कर सकते हैं, पर प्रकाश डाला गया है, प्रकाशनाधीन है। छोटे छोटे विडिओ क्लिप भी जन जागरण हेतु बनाये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also

विद्यार्थियों में शिक्षा की अलख जगाने के लिए वरच्युस ज्ञान कोष कार्यक्रम का आगाज -भव्य समारोह में 32 जरूरतमंद छात्राओं में निशुल्क पुस्तकों का किया वितरण

अभी उड़ना है ऊंचा पँखो को खोल के रख…. आज किताब दिवस पर डबवाली की प्रमुख सामाजिक संस्थ…