सिरसा: 19 अक्तूबर: राजकीय नैशनल महाविद्यालय, सिरसा के प्राचार्य प्रो. हरजिंदर सिंह के संरक्षण व शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. बलदेव सिंह के संयोजन में महाविद्यालय की 68वीं दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता सफ़लतापूर्वक संपन्न हुई। इस खेलकूद प्रतियोगिता के उद्घाटन सत्र में भारतीय हॉकी टीम की अंरराष्ट्रीय ख्यातिनाम खिलाड़ी ओलंपियन नवजोत कौर ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। …

