डबवाली नगर की प्रमुख संस्था वरच्युस क्लब द्वारा आयोजित दूसरी दो दिवसीय ‘वरच्युस शतरंज चैंपियनशिप’ का रविवार को समापन हो गया। इस प्रतियोगिता के ओपन वर्ग में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित तनिश सेठी ने विजेता बनने का गौरव पाया जबकि अंडर-14 वर्ग में हेमंत कटारिया विजेता बने। प्रतियोगिता में डबवाली के अलावा आसपास के गांवों व बठिंडा से …

